फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन जारी, हो गए गहरे गड्ढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी।
धारीवाला, टिकौला, नसीरपुरकलां व बादशाहपुर में पुलिस की सख्ती के बावजूद अवैध खनन नहीं रुक पा रहा है। खनन सामग्री भैंसा बुग्गी व ट्रैक्टर ट्रॉली से स्टोन क्रशरों तके पहुंचाई जा रही है। खेतों में अवैध खनन से गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात में यह गड्ढे ग्रामीणों के लिए जानलेवा हो सकते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि खनन करने वालों ने खेतों के रास्ते खोद दिए हैं। जिससे खेतों में आना-जाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिकायत के बावजूद पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिससे अवैध खनन करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। दूसरी ओर तहसीलदार सुनैना राणा का कहना है कि मौके पर टीम भेजकर खनन के गड्ढों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पथरी। पुलिस ने अवैध खनन में छह वाहन पकडे़ हैं। इसके साथ ही दो लोगों के खिलाफ अवैध खनन में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है। फेरूपुर चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि पांच ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोडिंग व अवैध खनन में पकड़ी गई हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ नियामुल व इकराम निवासी गांव महतौली, कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ अवैध खनन में मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें