फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य भर से आएंगी 1500 देव डोलियां

Wed, 27 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। समूचे उत्तराखंड के गांव-गांव से देव डोलियां इस बार अर्द्धकुंभ का स्नान करने आ रही हैं। 22 अप्रैल को बैैरागी द्वीप से देव डोलियों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साधु संतों के कुंभ स्नान की भांति बैरागी द्वीप से शाही जुलूस निकलेगा। राज्य के दोनों मंडलों से करीब 1500 देव डोलियां हजारों भक्तों के साथ गंगा स्नान करने आ रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बुधवार को देव भूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सुदर्शन अखाड़े में हुई। बैठक की अध्यक्षता जगत सिंह रावत ने की। बैठक के दौरान संयोजक मंडल का गठन किया गया। जिसमें हरिनारायण जोशी, मुकेश जोशी, शीर्षराम शर्मा, गोपाल रावत, जेपी बडोनी, दिनेश जोशी, प्रतिभा बहुगुणा, सरिता पुरोहित, प्रदीप जोशी, जगदीश प्रसाद पोखरियाल तथा बिजेंद्र चमोली को शामिल किया गया।  मुख्य संयोजक अखाड़े अधिष्ठाता श्रीमहंत रघुवीर दास को चुना गया।
शोभायात्रा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी ने संयोजक मंडल को अन्य समितियां गठित करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव से डोलियां आ रही हैं। समिति के सदस्य व्यक्तिगत रूप से हर गांव में पहुंचकर देवताओं को निमंत्रण दे रहे हैं। गढ़वाल मंडल के बाद अब कुमाऊं मंडल में आमंत्रण का कार्य शुरू किया गया है। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष अजय नेगी ने कहा कि 22 अप्रैल के यात्रा कार्यक्रम को शीघ्र अंतिम रूप प्रदान कर दिया जाएगा। मुख्य संयोजक रघुवीर दास ने दीपक नौटियाल को प्रचार समिति प्रमुख नियुक्त किया। बैठक में दीपक पांडेय, मोहित नवानी, लक्ष्मी दत्त शास्त्री, बंशीधर पोखरियाल, पुष्पा चौहान, रश्मि चौहान, रीता चमोली, प्रभा मालकोटि, भुवनेश पाठक, आचार्य गिरीश मिश्रा, भगवान रागण, गजेंद्र कंडियाल, कृष्णा बुटोला, विनोद उपाध्याय, आशीष रावत, आशुतोष भट्ट, हिमांशु बहुगुणा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें