सिंचाई विभाग का निर्माणाधीन कुंभ योजना के तीन स्नान घाटों का काम ठप है और हरकी पैड़ी के अपस्ट्रीम कांगड़ा घाट और गंगा नदी के किनारे आस्था पथ का निर्माण कार्य शुरू करने का तामझाम धरा रह गया है। कांवड़ पटरी मार्ग के दोहरीकरण का काम भी ठप है। कोरोना से कुंभ मेला की सभी तैयारियां बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।
काफी समय तक स्टोन क्रशरों की हड़ताल से निर्माण सामग्री नहीं मिलने से निर्माण कार्य प्रभावित रहे थे। निर्माण सामग्री की समस्या दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने रवासन नदी को खोल दिया था, लेकिन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार के लॉक डाउन से चल रहे लगभग 70 करोड़ के निर्माण कार्य जहां के तहां थम गए हैं। यदि 31 मार्च के बाद भी लॉक डाउन बढ़ाया जाता है तो फिर कुंभ का लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा।
- दीपक कुमार अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी