फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद। उत्तराखंड अधिकारी- कर्मचारी संघ ने सात सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान संघ के मुख्य संयोजक केसी शर्मा ने सभी कर्मचारियों को 22 जून को सचिवालय घेराव के लिए भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रोशनाबाद में शिक्षा विभाग के कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन के दौरान मुख्य संयोजक केसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान सभी भत्ते तत्काल अनुमन्य किए जाएं। इसके साथ ही कर्मिकों को पूरे कार्यकाल में न्यूनतम तीन बार प्रोन्नति देने, हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा केंद्र की तर्ज पर देने की भी मांग की गई। एक अक्तूबर 2005 से लागू अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, स्थानांतरण अधिनियम में सेवानिवृत्ति के अंतिम वर्ष वाले कार्मिकों को ऐच्छिक स्थान पर तबादले करने का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में गठित वेतन विसंगति समिति की ओर से शासन को प्रेषित कर्मचारी विरोधी निर्णयों को लागू ना किया जाए। इस दौरान ओमजी गुप्ता, ललित मोहन कुड़ियाल, देवेंद्र सिंह रावत, दिलदार अली, मोहम्मद जकरिया, कुलदीप सैनी, बीएल आर्य आदि मौजूद थे। कार्य बहिष्कार आंदोलन में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी- शिक्षक संगठन, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन, राजकीय वाहन चालक महासंघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट महासंघ, सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ, इंजीनियरिंग ड्राइंग सर्विसेज फेडरेशन, उत्तराखंड व्यक्तिक सहायक व्यक्तिक अधिकारी महासंघ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें