फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर से व्यापारी के खाते से 13.60 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर से बैंक से 13.60 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राहुल राय निवासी हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शर्मा एंड फूड मार्ट के प्रोपराइटर हैं। उन्होंने अपने व्यवसाय के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की आर्यनगर शाखा से आठ लाख का ऋण लिया था। आरोप लगाया कि उनके फर्म के खाते से छह लाख गंगा ट्रेडर्स संस्था को फर्जी दस्तावेज और उनके कूटरचित हस्ताक्षर के जरिए ट्रांसफर कर दिए गए। अन्य खातों से भी पांच लाख और 2.60 लाख इसी तरह निकालकर हड़प लिए। हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि संदीप निवासी राजलोक काॅलोनी ज्वालापुर व अंशुमन निवासी मिश्रा गार्डन निकट रामदेव पुलिया कनखल ने साजिश के तहत धोखाधड़ी की। आरोप लगाया कि संदीप और अंशुमन ने उसके बैंक खातों से कुल 13.60 लाख रुपये निकालकर हड़प लिए। आरोप है कि शिकायत करने पर संदीप और अंशुमन ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें