फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगी शिकस्त: यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चें पर विफल है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा और कांग्रेस बहुमत से सत्ता में लौटेगी।
युवक कांग्रेस की यात्रा लेकर हरिद्वार पहुंचे केशवचंद्र यादव बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी यह यात्रा 25 राज्यों से होकर गुजर रही है। तीस जनवरी को यात्रा का समापन नई दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राफेल विमान सौदे के सच को छिपाने में जुटी है। देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास वेंकट ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव, महानगर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, रवि बहादुर इंजीनियर, वरुण वालियान, सुनील कुमार, विशाल खैरवाल, संदीप जाटव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में विश्राम करने के बाद यात्रा मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई। इससे पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के आश्रम राधाकृष्ण धाम में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही युवा क्रांति यात्रा अच्छा संदेश देगी। पूर्व विधयक अमरीष कुमार ने भी गंगाजली भेंटकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन, शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, आकाश भाटी, वरुण बालियान, रोहित नेगी, शरत शर्मा, नितिन यादव, एकलव्य गिरि, मोनू राजपूत, अनुज चौहान, अमन गर्ग, करण सिंह राणा, वंदना गुप्ता, दीपक, शांतनु राजपूत, थानेश्वर शर्मा, तरुण व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें