ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
स्ट्रीट वेंडर्स डे पर नगर निगम में आयोजित गोष्ठी में रेहड़ी पटरी हाथ ठेली फेरी टोकरी के लघु व्यापारियों के हितों के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान कई वेंडर्स को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव ने नगर निगम की ओर से उनके हित संरक्षण के लिए की जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के सभी रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को केंद्र सरकार के संरक्षण में राष्ट्रीय फेरी नीति घोषित की थी। जब से रेहड़ी पटरी के सभी संगठित लघु व्यापारियों के संगठन रेहड़ी पटरी दिवस मनाकर अपनी न्यास संगत मांगों को दोहराते चले आ रहे हैं। वहीं हरिद्वार नगर निगम द्वारा राज्य पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम नगरीय फेरी नीति नियमावली के अनुरूप लगभग ढाई हजार रेहड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों का सर्वे कंपनी द्वारा किया जा चुका है। गोष्ठी में राजाराम, महेंद्र सैनी, धर्मपाल, लीलादेवी, हंसराज अरोड़ा, तसलीम अहमद को नगर निगम सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव ने सम्मानित किया। इस दौरान भूपेंद्र राजपूत, असीम जोशी, रोहित शेट्टी, राजकुमार कश्यप, ओमप्रकाश कालियान, राजकुमार एंथनी, यामीन अंसारी, जयसिंह बिष्ट, मनोज मंडल, भगवानदास, बिजेंद्र, आशा कश्यप, सुमन गुप्ता, गीता देवी, गोमती देवी, अनीता अरोड़ा, पुष्पा दास, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित रहे।