फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में विशेष रहने पर स्कूल व्यवस्थापकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार सर्वेक्षण में जिले के आठ विद्यालयों को साफ- सफाई में और 22 स्कूलों को अन्य व्यवस्थाओं में फाइव स्टार मिलने पर व्यवस्थापकों को शिक्षा विभाग ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में सीडीओ विनीत तोमर ने साफ- सफाई पर फोकस रखते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करने को कहा।
मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर दो में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के तहत चुने गए स्कूलों के व्यवस्थापकों को मुख्य अतिथि सीडीओ विनीत तोमर ने स्कूलों के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा अर्जित करने में लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर, डाक्टर, शिक्षक बनने पर एक ही लाइन जीवन भर साथ चलती है, लेकिन आईएएस बनने पर सभी विभागों में काम करने का मौका मिलता है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डा. रूपेंद्र दत्त शर्मा ने स्वच्छता को सर्वोपरि बताया। डा. रजनीकांत शुक्ला ने अन्य स्कूल व्यवस्थापकों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि जनपद हरिद्वार के 128 विद्यालयों का केंद्र से आई टीम ने सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के आधार पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आठ विद्यालयों को फाइव स्टार श्रेणी मिली है।
विज्ञापन

इस मौके पर बीईओ बहादराबाद अजय चौधरी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नरेश चौहान, डीपीएस प्रधानाचार्य केसी पांडे, राजीव गुप्ता, घनश्याम सिंह, राम प्रकाश सिंह, निरंजन सिंह, प्रवीण कुमार, वरुण कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


इन स्कूलों को मिला स्वच्छता का प्रशस्ति प्रमाण पत्र
प्राथमिक विद्यालय नंबर-14 रुड़की, आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रुड़की, जीआईसी इकबालपुर, डीपीएस रानीपुर हरिद्वार, उच्च माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कलां, प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर बहादराबाद, प्राथमिक विद्यालय टाटवाला एवं प्राथमिक विद्यालय जसवावाला के साथ जीजीआईसी इकबालपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो, आर्मी पब्लिक स्कूल रुड़की, गुरुराम पब्लिक स्कूल जगजीतपुर, जीआईसी रुड़की, प्राथमिक विद्यालय मुंडाखेड़ा कलां, पनियाला, रोशनाबाद आदि को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें