फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में गेहूं खरीदने के लिए नहीं खुले केंद्र, परेशान किसान गुस्से में

Mon, 08 Apr 2019 11:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अधिकारी चुनाव कराने की तैयारियों में व्यस्त हैं। इधर, किसानों की गेहूं की फसल की खरीद के लिए केंद्र खोलने भूल गए हैं। वहीं, गेहूं के दामों की घोषणा नहीं हो सकी है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ी है।

विज्ञापन

क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए सरकारी केंद्र खोले जाते है। एक सप्ताह से खेतों में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। अब तक किसी भी स्थान पर सरकारी गेहूं खरीद केंद्र नहीं खुला है, जिससे किसानों में रोष है। राधेलाल, सुरवीर, रामकुमार आदि किसानों का कहना है कि सरकारी अनाज खरीद केंद्र नहीं खुलने से सरकारी की ओर से गेहूं का घोषित दाम का लाभ नहीं मिल रहा है। अब उन्हें मजबूरन अनाज बाजार में सस्ते दाम पर बेचना पड़ रहा है। किसानों ने डीएम से जल्द ही क्षेत्र में फेरुपुर और बादशाहपुर में से किसी एक स्थान पर सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खोलने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें