फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना का संदेश देती है होली: प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि होली सद्भावना का संदेश देती है। रंगों का यह पर्व जनमानस में उमंग का वातावरण स्थापित करता है। सभी को होली मिल-जुलकर मनानी चाहिए। वह रविवार को उत्तराखंड पत्रकार संघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। होली एक अनूठा पर्व है। दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि त्योहार सनातन परंपराओं को मजबूत करते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली पर्व। स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती और स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि होलिका दहन से ही बुराइयों का अंत स्वत: ही हो जाता है। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री रामकुमार वालिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने भी विचार व्यक्त किए। संगठन के अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री शशि शर्मा, सारिका प्रधान, विक्की सैनी, निशांत चौधरी, मोहन राजा, मुमताज आलम, अमरीश कुमार, फकीरा खान, राजेश, अनिल बिष्ट, सुमित यश कल्याण आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन गीतकार रमेश रमन ने किया। इस दौरान समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, गुरमीत सिंह, अनिल खुराना, राममोहन शर्मा, दिनेश वालिया, शिखा सक्सेना, मीणा राणा, अनिल कक्कड़, सलीम रजा, राजशेखर भट्ट रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें