फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल गयी मैं सारी बातें बस एक फसाना याद रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ऋषिकुल मैदान में स्वदेशी जागरण मंच और डिवाइन इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित देवभूमि स्वदेशी मेले के सांस्कृतिक पंडाल में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में प्रसिद्घ कवियों ने अपनी कविता से जोश भरा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने भारत माता की स्तुति, मां गंगा को नमन, देशभक्ति, गो रक्षा जैसे विषयों पर कविताओं के विभिन्न रंग अपनी-अपनी शैलियों में बिखेर कर दर्शकोें की तालियां बटोरीं।
दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बुधवार रात कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि योगेंद्र शर्मा ने की। काव्य पाठ के लिए कवि सुमित ओरछा ने कवियों को आमंत्रित किया। इटावा से पधारी कवियत्री योगिता चौहान ने युवाओं को कालेज के दिन याद कराते हुए काव्य पाठ किया। कहा कि ‘भूल गई मैं सारी बातें बस एक फसाना याद रहा’। नोएडा के कवि अमित शर्मा ने श्रोताओं में जोश भरते हुए कहा कि ‘न तंत्र काम में आता है न मंत्र काम में आता है, जो शीष काट दे दुश्मन का वह यंत्र काम में आता है। बाल कवि संयुक्त आर्य ने दर्शकों को अपनी कविता ‘देश जले मैं कुछ न बोलूं मैं ऐसा गद्दार नहीं’ सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। मध्यप्रदेश के ओरछा से आए सुमित मिश्रा ने गंगा स्वच्छता पर कविता पाठ करते हुए कहा कि ‘गंगा के संग गांव गली गलियारे स्वच्छ बनाना है, भारत मां के माथे से यह गंदा दाग छुड़ाना है। कवियत्री अनामिका वालिया ने ‘मुर्दा हो चुके जो लोग अब श्मसान भेजिए’। कवि योगेंद्र शर्माने अपनी कविता ’कर्म तत्व हूॅ गीता का एवं मैं भारत का सोया स्वाभिमानजगाने निकला हूॅं सुनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। रूड़की से पधारे कवि पंकज गर्ग ने ‘ये मेरा जिस्म मेरे देश की अमानत है’ कविता का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अविनाश ओहरी, संजय चतुर्वेदी, नवीन पंत, संदीप गोयल, विशाल गर्ग, सतीश शास्त्री, बालकृष्ण शास्त्री, मनोज शुक्ला, मोहित चौहान, चर्चित बालियान, नेहा कौशिक, हिमांशु पंडित, आशीषम झा, विनीत जौली, शिखर पालीवाल, सरोज जैन, अजीत जैन, कमला जोशी, मौसमी गोयल आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें