फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसुलेटर पंचर होने से साढ़े चार घंटे का कट भरा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। शंकर आश्रम पर इंसुलेटर पंचर होने से मध्य हरिद्वार की अपराह्न तीन बजे बिजली गुल हो गई। वहीं मौसम खराब होने और बिजली गुल होते ही शहर में घोर अंधेरा छा गया। पिछले सात दिन में तीसरे दिन बिजली का यह कट जनता के साथ व्यापारियों के व्यापार पर भारी पड़ा। इससे लाखों की आबादी को शाम को पानी तक नहीं मिल सका। घरों में दिनचर्या के काम प्रभावित हुए तो सभी वर्ग के साथ गृहणी परेशान हो उठी।मंगलवार की दोपहर बाद तीन बजे शंकर आश्रम पर फीडर में फाल्ट आने से इंसुलेटर पंचर हो गया। इससे देवपुरा चौक से लेकर शंकर आश्रम क्षेत्र में करीब ढाई किमी की दूरी तक का क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इस क्षेत्र में ही हरिद्वार के प्रमुख होटल, दुकानें, मॉल, मोबाइल शॉप, रेस्टोरेंट, अस्पताल, पेट्रोल पंप आदि होने के साथ-साथ पॉश कालोनियां भी हैं। बिजली गुल होते ही सबसे पहले पानी की आपूर्ति बंद हो गई। वहीं मौसम में घने बादल छाए रहने से घोर अंधेरा छाया रहा। दुकानों में अंधेरा होने के चलते हुए न कोई मैकेनिक काम हो सका तो साथ ही खरीदार भी सामान नहीं खरीद सके। मौसम खराब होने के चलते हुए जनरेटर भी नहीं चल सके। व्यापारी शाम को पूरी तरह से खाली बैठे रहे। दूसरी ओर घरों में न तो पानी सप्लाई हो सका और अंधेरा होने के चलते हुए कोई काम नहीं हो सका। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के मोबाइल तक ऑफ हो गए। वहीं व्यापारी विशाल गर्ग एवं मृदुल कौशिक ने ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि कभी तार बदलने तो कभी फाल्ट आने से बिजली गुल हो जाती है, ऐसे में व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाता है।
--------------इन कालोनियों में रही परेशानी
देवपुरा चौक से ऋषिकुल कालोनी, नई बस्ती, विकास कालोनी, गोविंदपुरी, पुराना रानीपुर मोड, मॉडल कालोनी, विवेक विहार, खन्नानगर, न्यू हरिद्वार, योगी विहार, राजलोक विहार, आदर्श नगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मायापुर फीडर में फाल्ट आने से शंकर आश्रम पर इंसुलेटर पंचर हो गया। इसे बदलने के लिए मैकेनिकों को समय लगा। इससे तीन बजे से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी।वीएस पंवार, अधीशासी अभियंता।
--------------
जोगेंद्र मावी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें