फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बेलवाला और चमगादड़ टापू से एकत्रित किया 12 टन कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन के बाद धर्मनगरी में भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आह्वान पर स्वयंसेवी संस्थाएं, स्कूल कॉलेज और शांतिकुंज व पतंजलि के साधक सफाई में जुटे। रोड़ी बेलवाला व चमगादड़ टापू से ही करीब 12 टन कूड़ा एकत्र किया गया। संस्स्थाओं के आए स्वयंसेवियों ने न केवल सूखा गीला कचरा एकत्र किया बल्कि उसे निस्तारण के लिए कंपोस्टर में भेजा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशन में विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी संस्थाओं के सदस्यों के साथ स्वच्छता की मुहिम में जुटे। इसमें नगर निगम हरिद्वार और जिला प्रशासन ने शहर को फिर से स्वच्छ और सुव्यस्थित बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया।
इस अभियान में सेनेटरी इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में शांतिकुंज, पतंजलि के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने चमगादड़ टापू में आठ टन अपशिष्ट एकत्रित किया। इसी तरह शांतिकुंज के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कांवड़ यात्रियों की ओर से छोड़े गए कचरे को साफ किया। स्वच्छता अभियान के दौरान कंट्रोल रूम के नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी को मिली सूचना के आधार पर रोड़ीबेलवाला में 4 टन कचरे को एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा गया। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पतंजलि के 80 विद्यार्थियों ने सफाई अभियान में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें