फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 घंटे में बहाल हो सकी पथरी क्षेत्र में बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई। बिजली गायब रहने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को भट्टीपुर स्थित बिजलीघर से जुड़े करीब 20 गांवों की बिजली सप्लाई 28 घंटे बाधित रही। इससे खेतों में सिंचाई के अलावा लोगों के कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई और अगले दिन रविवार को दोपहर करीब दो बजे के बाद बहाल की जा सकी। रात में कटौती का समय निर्धारित नहीं है। बिजली गायब रहने से शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, नई कुंडी, भट्टीपुर, नसीरपुरकलां, नसीरपुर खुर्द, धारीवाला, टिकौला, हरसीवाला, रानीमाजरा, भुवापुर चमरावल, शिवगढ़, फुलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़ आदि स्थानों के लोगों के कार्य प्रभावित हुए। राधेलाल, सुरवीर,रामकुमार, अशोक आदि का कहना है कि पिछले कई दिनों से घंटों बिजली कटौती की जा रही है। इससे खेतों में सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार का कहना है कि बिजली कटौती कंट्रोल रूम से हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें