फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्राभिषेक कर सैनिकों की लंबी उम्र के लिए की कामना

विज्ञापन
SHIVRATRI
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। श्रीब्राह्मण सभा और शिव व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सैनिकों की दीर्घायु की कामना की गयी। भारतीय सेना को बल बुद्धि, राष्ट्र रक्षा के लिए सभी ने प्रार्थना की।
विज्ञापन

श्रीब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने शिवमूर्ति चौराहे पर विधिविधान के साथ देवाधिदेव महादेव शिव का पूजन और अभिषेक करते हुए कहा कि भारत के वीर सैनिकों को बल और ताकत पूरी दुनिया में यश प्राप्त होने के निमित यह रुद्राभिषेक किया गया। भविष्य में कोई भी आतंकी हमले देश में ना हो। व्यापारी मुकेश कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि व्यापारियों की ओर से कई वर्षों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने धर्म के प्रति लगाव होना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठानों से धर्म की महत्ता का पता चलता है। रुद्राभिषेक और पूजन में भाग लेने वालों में रोशन पांडेय, राकेश, संजय, जोनी, सतीश, मोहन सिंह, अनिल अग्रवाल, अमित, पार्षद राजीव भार्गव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें