फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम के पदों पर चल रही साक्षात्कार प्रक्रिया को जिला प्रशासन ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। सीएमओ कार्यालय में शासनादेश की अनदेखी करते हुए एनएचएम के तहत की जा रही भर्ती प्रक्रिया को प्रभारी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने रुकवा दिया है। एनएचएम के तहत एलटी, चालक, स्टाफ नर्स, प्रोजेक्ट मैनेजर, चतुर्थ श्रेणी के 54 पदों पर भर्ती की जा रही थी। सीएमओ ने भर्ती संबंधित प्रक्रिया को निदेशक कार्यालय में भेज दिया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने 17 मई को सीएमओ को जनपद स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा के रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में निर्देश दिए थे। जिसके सापेक्ष में सीएमओ कार्यालय ने 54 पदों पर भर्ती करने को प्रक्रिया शुरू कर दी थी। प्रक्रिया के तहत मंगलवार को साक्षात्कार प्रक्रिया करने के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया। सुबह दस बजे से सीएमओ कार्यालय में साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई। पूरे प्रकरण की शिकायत किसी ने प्रभारी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी। प्रभारी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में शासनादेश का उल्लंघन करते हुए सीधी भर्ती की जा रही थी, जिसकी जानकारी मिलते ही साक्षात्कार प्रक्रिया को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
एनएचएम के तहत 54 पदों पर भर्ती करने को प्रक्रिया एनएचएम निदेशालय के निर्देशानुसार की जा रही थी, जिसे जिला प्रशासन के निर्देश पर दो दिन के लिए रोक दिया गया है। शासनादेश संबंधित एवं अन्य जानकारी लेेने को पूरे प्रकरण को एनएचएम डायरेक्टर को भेज दिया है। अग्रिम कार्रवाई निदेशालय के निर्देश के अनुसार होगी।
डा. अशोक गैरोला, सीएमओ, हरिद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें