फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने एचआरडीए को भंग करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बस अड्डा शिफ्टिंग के विरोध में आंदोलित महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण जनहित की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से राज्यपाल से एचआरडीए को भंग करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ललतारौ पुल पर एक होटल में प्रेसवार्ता में सुनील सेठी ने कहा कि बस अड्डा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। कहा कि सोची समझी कुछ अधिकारी साजिश के तहत शहर के बीचोंबीच बने बस अड्डे को शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा हैं। ऐसे अधिकारियों की संपत्ति की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एचआरडीए अनावश्यक योजनायें बनाकर धन एकत्र करने का विभाग बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ से भूमाफिया अवैध निर्माण कर रहे हैं। नाथीराम सैनी एवं जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि एक माह से बस अड्डा शिफ्टिंग के विरोध में व्यापारी आंदोलन कर रहे है। तमाम सामाजिक संस्थाएं भी बस अड्डा शिफ्ट करने का विरोध कर रही हैं। बावजूद इसके प्राधिकरण के अधिकारियों ने जनता की राय लेना भी उचित नहीं समझा। कहा कि गुपचुप तरीके से जनविरोधी काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर प्रीतकमल शर्मा, तेजप्रकाश साहू, सुनील तलवार, अरुण प्रकाश राघव, गोपाल प्रधान, नवीन, पंकज सुखीजा, नरेश जोशी, पंकज माटा, राजेश सुखीजा, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें