फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। डबल हेलमेट, यातायात नियमों के पालन कराने के नाम पर पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुुभाष घाट पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क के गड्ढों, जल भराव, स्वास्थ्य समस्याओं पर कोई भी विभाग गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन सड़कों पर उतरे। तिवारी ने कहा कि तमाम प्रकार के टैक्स वसूलने के बाद भी शहर की सड़कों के गड्ढे तक सही नहीं किए जा रहे हैं। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी व पूर्व लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राम विशाल देव ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर जिले में सीपीयू व पुलिस जबरन चालान काट रही है। इंटक के पूर्व प्रदेश महासचिव आशीष शर्मा व कांग्रेस नेता शुभम अग्रवाल ने कहा हरकी पैड़ी जैसे तीर्थस्थल पर पुलिस की नाक के नीचे खुले आम बिक रही शराब पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। क्राइम चरम पर होने पर भी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेसियों ने कहा कि शहर में फैली तमाम अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसजन आम जनता को साथ लेकर प्रदर्शन करेंगे। आक्रोश व्यक्त करने वालों में अमित कांबोज, नितिन यादव, दिनेश पुंडीर, संदीप गौड़, सुमित शर्मा, सुमित भाटिया, सुनील कुमार, हिमांशु शर्मा, हरिद्वारी लाल, अनुज गुप्ता, प्रदीप, ओमप्रकाश शर्मा, बादल गोस्वामी, प्रकाश अग्रवाल, सचिन, लोकेश, आदेश गिरी, संजीव राठौर, मोहन, कालू वर्मा, शंकर सिंह, गुलाब चंद, तरुण शर्मा, कपिल सैनी, पूरण सिंह, सतपाल सिंह, राघव तोमर, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें