फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार: रोहिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी विनय रोहिला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं । सोमवार की शाम पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के अरोमा कॉलेज शांतरशाह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा बूथ स्तर पर 22 बिंदुओं पर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रत्येक विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर उक्त कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विनय रोहिल्ला ने कहा महासंपर्क अभियान चलाने के बाद अब शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के कार्यक्रम बूथ स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा अटल जी की अस्थियों पर जो लोग राजनीति कर रहे हैं। वह छोटी सोच और मानसिकता के लोग हैं। इस संदर्भ में पिरान कलियर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सोमवार को अरोमा कॉलेज शांतरशाह में आयोजित किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र पूर्व प्रत्याशी जयभगवान सैनी, सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष देश पाल रोड, पिरान कलियर मंडल अध्यक्ष अमरीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि आदित्य राज सैनी, पूर्णकालिक विस्तारक सोनू कुमार, प्रमोद शर्मा, डॉ विजय सैनी, मुकेश रोड, प्रदीप त्यागी, उषा कश्यप, अजय सैनी, सौरभ सैनी, संजय प्रजापति और तेज प्रताप आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें