फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जीरो जोन का मतलब ही खत्म, पसरे अतिक्रमण से परेशान यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरकी पैडी क्षेत्र और उत्तरी हरिद्वार में अतिक्रमण और जीरो जोन पुलिस प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहा है। इससे हरिद्वार में आने वाले यात्रियों के लिए और चारधाम की व्यवस्थाएं धड़ाम नजर आ रही है। पैदल निकलने वाले रास्तों पर अतिक्रमण पसरा हुआ है। जगह-जगह पार्किंग बना दी गई है। इससे हरकी पैड़ी के ऊपर से गुजर रही सड़क का तो बुरा हाल है। ऐसे में यात्रियों के साथ आमजन भी परेशान है।
इस समय हरिद्वार धर्मनगरी यात्रियों से गुलजार है। अगस्त महीने तक यात्रियों का सैलाब रहेगा। चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में अपर रोड से लेकर अन्य बाजारों में दुकानों के सामने पसरे अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन पूरी तरह से साफ कर देता है, लेकिन इस बार हरिद्वार में पुलिस प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खाली जगहों पर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर दुकानें सजा ली हैं। अपर रोड पर कोई भी वाहन नहीं जा सकता है, लेकिन नगर कोतवाली से लेकर भीमगोडा बैरियर के बीच प्रतिबंध के बावजूद वाहनों को रोका नहीं जा रहा है। अपर रोड पर हरकी पैड़ी चौकी के समीप बनी अवैध पार्किंग को भी समाप्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी
अपर रोड के साथ अन्य बाजारों में दुकानों के सामने व्यापारियों ने ठेले लगवा रखे हैं। हरकी पैड़ी चौकी के समीप अपर बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच रिक्शा और ठेलियां खड़ेे होने से स्नान के लिए आने-जाने श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि रिक्शा के साथ अन्य वाहनों को रोकने के लिए नगर कोतवाली के सामने और दूसरी तरफ खड़खड़ी पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है।
विज्ञापन



होटलों में नहीं हैं पार्किंग
हरिद्वार के अधिकांश होटलों में पार्किंग ही नहीं है। ऐसे में होटलों के सामने ही सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। दूसरी ओर हरिद्वार हाईवे पर जाम लगते ही लोग वाहनों को शहर के अंदर के रास्तों पर उतार लेते हैं। इससे हरिद्वार में अंदर भी जाम लग जाता है। यातायात संचालन की ठोस नीति न होने और शहर के अंदर पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से जाम की स्थिति अधिकांश समय बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें