फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का कल उठाए लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद निजधाम हरिद्वार के 32 वें वार्षिकोत्सव पर पहले दिन सप्तसरोवर मार्ग से हरकी पैड़ी तक शोभायात्रा निकालते हुए संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में पांच अप्रैल को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें हृदय, हड्डी रोग की जांच के साथ ब्लड, शुगर, बोन जांच आदि निशुल्क होगी।
विज्ञापन

श्री कृष्ण प्रणामी विश्व परिषद के अध्यक्ष संत शिरोमणी सदानंद महाराज ने बताया कि दूधाधारी चौक पर स्थित आश्रम श्री कृष्ण प्रणामी निजधाम में सात दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार से किया गया। पहले दिन आश्रम से हरकी पैड़ी तक शोभायात्रा निकालते हुए देश, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, स्वामी सदानंद, स्वामी मोहन प्रियाचार्य, स्वामी श्यामानंद, डा. विशाल गर्ग, डा. टीके गर्ग ने यात्रा के संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। पांच अप्रैल को बीएलके सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल नई दिल्ली के सहयोग से विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डा. संजीव गेरा, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बोन डेंसिटोमेटरी जांच, ईसीजी की जांच होगी। शिविर सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क किए जाएंगे। कैंप संयोजक डा. विशाल गर्ग ने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक मरीज पहुंचकर शिविर का लाभ उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें