फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस एवं एडवांस डायग्नोनिस का एक दिवसीय प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
इलैक्ट्रो होम्योपेथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यशाला में चिकित्सकों को एडवांस मेडिसन इन इलैक्ट्रोहोम्योपैथी तथा एडवांस डीजीज एंड एडवांस डायग्नोसिस का प्रशिक्षण आइरिडोलोजिस्ट डा. एस शर्मा की ओर से दिया गया।
विज्ञापन

डा. शर्मा ने बताया कि मधुमेह, रसोली, ट्यूमर, पथरी, कैंसर, स्वाइन फ्लू, इनफलुऐंजा, एड्स, स्क्रफ टासफस, टीबी आदि संक्रमित बीमारियों पर इलैक्ट्रोहोम्योपैथी में शोध किया जा चुका है। आइरिस डायग्नोसिस में ब्लड शुगर, ब्लड कोलेस्ट्रोल, ट्रेस एलीमेंट डेफिसेंसी तथा किसी भी अंग के रोग ग्रस्त होने से पहले, वर्तमान, एवं भविष्य की जानकारी प्राप्त होती है, जो किसी अन्य जांच तकनीक से नहीं है। डा. केपीएस चौहान ने कहा कि इलैक्ट्रोपैथी स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद प्राकृतिक एवं सुरक्षित चिकित्सा है। इलैक्ट्रोम्योपैथिक दवाओं एवं नैदानिक तरीके का कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता है। कार्यशाला में डा. एमटी अंसारी, डा. भूरे खान, डा. सुनील अग्रवाल, डा. बिजेंद्र सिंह, डा. विक्रम सिंह, डा. अंशुल कौशिक, डा. गोपी किशन, डा. अमरपाल अग्रवाल, डा. संजय मेहता, डा. संदीप पाल, डा. अजय गुप्ता, डा. प्रदीप शर्मा, डा. पवन कुमार, डा. नरेंद्र कपिल, डा. सुशील भटनागर, डा. निशा शर्मा, नीलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें