फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फार्म हाउस प्रोजेक्ट के नाम पर 10.79 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से फार्म हाउस प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर 10.79 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुनियोजित तरीके से झांसा देकर रकम हड़प ली, लेकिन न तो रजिस्ट्री कराई और न ही पैसा वापस किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविकांत श्रीवास्तव निवासी गली नंबर-3, टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रॉबिन जैन सेल्स मैनेजर निवासी आरोग्यम सोसायटी, शांतरशाह, थाना बहादराबाद उनके घर पहुंचा और कालाढूंगी नैनीताल स्थित फार्म हाउस प्रोजेक्ट में निवेश का लालच दिया। इसके बाद उसे और उसकी पत्नी को प्रोजेक्ट दिखाया। कंपनी की प्रतिनिधि आसमा परवीन ने भी निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि कंपनी के कैलाश सती (मैनेजिंग डायरेक्टर), गौरव सती (कॉर्पोरेट हेड), मेघना सती (डायरेक्टर) व विकास वाधवा (डायरेक्टर) निवासी कार्बेट नेचर क्राफ्ट एलएलपी, हेड ऑफिस मकान संख्या-ई-44, प्रथम मंजिल, सेक्टर-63, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर ने भी फोन और व्यक्तिगत मुलाकात के जरिए प्रोजेक्ट को लाभकारी बताया।
आरोप है कि भरोसा दिलाया कि निवेश की गई राशि कई गुना बढ़ेगी। झांसे में आकर उन्होंने 11 नवंबर 2021 से जुलाई 2022 के बीच अलग-अलग माध्यमों 10.79 लाख रुपये दे दिए। इन लोगों ने यूनिट नंबर-56 आवंटित करने और जल्द रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया, लेकिन समय बीतने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई। 4 जुलाई 2022 को सभी उनके घर आए और रजिस्ट्री का भरोसा देकर 4 लाख रुपये भी ले गए। बाद में जब उसने रजिस्ट्री या पैसे वापसी की मांग की तो उसे टालमटोल किया। बाद में जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि सभी ने अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की ठगी की है और विभिन्न स्थानों पर इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें