फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से हाथी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन

हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रिसर्च नर्सरी परिसर में बृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई।
श्यापुर रेंज स्थित गाजीवाली में वन प्रभाग की रिसर्च नर्सरी है। बृहस्पतिवार की सुबह एक 12 से 15 वर्षीय नर हाथी नर्सरी में आ धमका। बताया जाता है कि हाथी ने एक यूकेलिप्टस के पेड़ को हिलाया तो पेड़ झुककर पास से ही गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। बारिश के चलते पेड़ भीगा होने से कारण हाथी को करंट लग गया। करंट लगने के दौरान हाथी की चिंघाड़ सुनकर मौके पर विभाग के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। श्यामपुर रेंज के रेंजर खुशहाल सिंह रावत ने बताया कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। हाथी के शव के पोस्टमार्टम के लिए देहरादून से टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें