फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूलों के द्वारा खर्चों के नाम पर वसूली करने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय सावक मंच व अभिभावक संघ ने राज्य सरकार से पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
जगजीतपुर स्थित शिवडेल पब्लिक स्कूल के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि पब्लिक स्कूल शिक्षा का व्यवसायीकरण कर शोषण कर रहे हैं। एग्जाम फीस, जनरेटर मैंटीनेंस, जनरल मेंटीनेंस आदि तमाम मदों में भारी शुल्क वसूला जा रहा है। अभिभावक संघ के सुनील चौहान ने कहा कि पब्लिक स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। ऋचा मेहता ने कहा कि पब्लिक स्कूलों की हठधर्मिता से महिलाओं को सड़कों पर उतरने का विवश होना पड़ रहा है। मंच के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री और प्रशासन के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कीर्तिकांत त्रिपाठी ने कहा कि स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष नाथीराम चौहान ने कहा कि पब्लिक स्कूल दूसरे प्रकाशकों की किताबें लेने का दबाव भी डाल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में संजय गुप्ता, जितेंद्र यादव, रवि दीवान, अशोक चौहान, शिवम कौशिक, अमरीश कुमार, जीशान अली, केतन सहगल, राजेश लखेड़ा, तसलीम कुरैशी, बृजमोहन, यशपाल, मुकेश, रामकुमार सैनी, आशा नौटियाल, साक्षी जोशी, सुनीता सेठी, शिवांगी नेगी, यशवंती देवी, वंदना गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, विनिता लखेड़ा, दीपा शर्मा, मनोरमा थपलियाल, रजनी शर्मा, हरिमोहन मलासी, आरती मलासी, आयुष शर्मा, आदित्य वशिष्ठ, हरद्वारी लाल, अरुण कुमार, दिव्यांशु भारद्वाज, शशी, प्रियंका, स्वाति शर्मा, भूषण चौहान, रघुनाथ, धीरेंद्र यादव, जितेंद्र त्यागी, शाहबाज, मुबारक कुरैशी, नाहिद कुरैशी, अपूर्व वालिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें