फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI-17 से जंगलों की आग बुझाना उत्तराखंड को पड़ रहा भारी

Wed, 04 May 2016 02:04 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जंगल की आग बुझाने को वायुसेना ने मोर्चा संभाल रखा है। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगलों लगी आग को बुझाना बेहद महंगा पड़ रहा ‌है। राज्य को वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई 17 से जंगलों पर पानी की बौछार करने के लिए प्रति लीटर 85 रुपए देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वायुसेना के हेलीकॉप्टर विगत एक मई से राज्‍य के जंगलों में पानी की बौछार कर रहे हैं। सोमवार तक हेलीकॉप्टर द्वारा आग से सुलग रहे जंगलों पर 1.75 लाख लीटर पानी गिराया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स कि वेबसाइट पर एक खबर में बताया गया कि एमआई 17 से एक बार में साढ़े तीन हजार लीटर पानी जंगलों पर छिड़का जाता है, जिसकी कॉस्ट तीन लाख रुपए बैठती है।
विज्ञापन


एमआई 17 द्वारा नैनीताल जिले में और श्रीनगर गढ़वाल में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वित्त सचिव अमित नेगी के मुताबिक वह 50 लाख या उससे कुछ ज्यादा रुपए के बिल की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश ही दिला सकती है आग के ताडंव से निजात

उत्तराखंड के जंगल में आग - फोटो : amar ujala
जंगल की आग ने हिमालयन वन के 3,500 हेक्टेयर क्षेत्र को राख में बदल दिया और छह लोगों की जान ली है। इसके साथ ही बहुत से वन्यजीव निवास भी नष्ट हो गए हैं।

उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में मंगलवार और बुधवार को बारिश होने आग से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला 6 मई तक जारी रहेगा।

वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा कई क्षेत्रों में आग पर काबू पाया गया, लेकिन विशेषज्ञ बारिश को ही आग बुझाने के लिए प्रभावकारी मान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें