फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गए चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट

Wed, 18 May 2016 10:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट बुधवार सुबह पूजा विधि‌-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट खोले गए इस दौरान धाम में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को सुबह छह बजे ल्वींठी बुग्याल से रुद्रनाथ की डोली ने अपने भक्तों के साथ रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। पनार बुग्याल और पितृ धार नामक धार्मिक स्थलों से होते हुए रुद्रनाथ की डोली शाम चार बजे रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची। यहां पहले से ही मौजूद स्थानीय भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
  चार सौ यात्री रहे मौजूद
भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली मंगलवार को रुद्रनाथ मंदिर में विराजमान हो गई। बुधवार को सुबह आठ बजे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ भगवान रुद्रनाथ के कपाट श्रद्घालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। कपाट खुलने के दौरान धाम में चार सौ तीर्थ यात्री मौजूद थे।
विज्ञापन


रुद्रनाथ धाम तक पहुंचने के लिए गोपेश्वर से तीन सगर गांव तक तीन किलोमीटर तक वाहन जाते हैं। इससे आगे 18 किमी की पैदल यात्रा कर श्रद्धालु धाम तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें