फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन को हेमकुंड साहिब के दर्शन न कर पाने का मलाल

Wed, 19 Jun 2013 01:03 PM IST
जोशीमठ/गोपेश्वर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार से जोशीमठ के आईटीबीपी कैंप में फंसे क्रिकेटर हरभजन सिंह को हेमकुंड साहिब के दर्शन नहीं हो पाने का मलाल है।
विज्ञापन


मंगलवार को आईटीबीपी कैंप से बाहर आए हरभजन ने पत्रकारों से बातचीत की और तीर्थयात्रियों का हालचाल भी जाना।

उन्होंने कहा कि वाहे गुरु की कृपा से सबकुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने रेस्क्यू कर लाए गए तीर्थयात्रियों के साथ पूरा दिन बिताया।

उन्होंने कहा कि वाहे गुरु जी का आशीर्वाद रहा कि सब सकुशल बच गए। कहा कि मैंने करीब से देखा कि पहाड़ के लोगों का जीवन पहाड़ जैसा है।

तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा। बताया कि मैंने अपनी कुशलक्षेम परिजनों को दे दी है।

मौसम साफ होने के बाद वापस चला जाऊंगा। हरभजन बहुत मायूस लग रहे थे। वे बार-बार आर्मी के जवानों से तीर्थयात्रियों की कुशलक्षेम पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आपदा आने पर तीर्थयात्रा पहले ही रोक देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें