सहस्त्रधारा रोड स्थित बिजली गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये के उपकरण स्वाहा हो गए। यहां पर सात दमकल गाड़ियों से की गई पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया जा सका। खाली प्लाट की झाड़ियों से निकली चिंगारी को अग्निकांड की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजली गोदाम के लाखों के उपकरण स्वाहा
2 of 8
गोदाम में लगी आग
- फोटो : AmarUjala
आग दूसरी बड़ी घटना जीएमएस रोड़ स्थित कबाड़ के गोदाम में हुई। यहां भी कई लाख का माल जलने का अनुमान है। इसके अलावा शहर क्षेत्र में 11 अन्य स्थानों पर आग की छुटपुट घटनाएं हुई है।
विज्ञापन
बिजली गोदाम के लाखों के उपकरण स्वाहा
3 of 8
गोदाम में लगी आग
- फोटो : AmarUjala
सहस्त्रधारा रोड पर फीडर लॉयड कंपनी का विद्यु़त उपकरण का गोदाम है। यह कंपनी शहर में केन्द्र सरकार की आरएडीआरपी योजना के तहत उपकरण लगाती है। सोमवार को गोदाम के बराबर में खाली प्लाट की झाड़ियों में आग लग गई। यहां से निकली चिंगारी गोदाम तक जा पहुंची।
बिजली गोदाम के लाखों के उपकरण स्वाहा
4 of 8
गोदाम में लगी आग
- फोटो : AmarUjala
बाहर रखी हुई प्लास्टिक के सामान में पहले आग लगी। इसके बाद पास में रखे हुए बिजली ट्रांसफार्मर और दूसरे उपकरण भी उसकी चपेट में आ गए। लपटें निकली तो आग का पता चल सका, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
बिजली गोदाम के लाखों के उपकरण स्वाहा
5 of 8
गोदाम में लगी आग
- फोटो : AmarUjala
दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सात गाड़ियां लगाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। करीब डेढ़ घंटे के प्रयासों के बाद आग पर कंट्रोल हो सका।
विज्ञापन
बिजली गोदाम के लाखों के उपकरण स्वाहा
6 of 8
गोदाम में लगी आग
- फोटो : AmarUjala
जिला अग्नि शमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगाईं ने बताया कि आग में लाखों रुपये के उपकरण जल गए है। काफी माल बचा भी लिया गया है।
विज्ञापन
बिजली गोदाम के लाखों के उपकरण स्वाहा
7 of 8
आग
- फोटो : AmarUjala
आगजनी की दूसरी घटना जीएमएस रोड की है। यहां नंदन कुमार की दुकान और कबाड़ का गोदाम है। सोमवार दोपहर के समय पूरा स्टाफ लंच पर गया था। इसी बीच कबाड़ में चिंगारी से आग लग गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर आ गई। यहां पर पांच गाड़ी आग लगाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू हुए। करीब चालीस मिनट के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात शख्स द्वारा जली बीडी फेंकने से यह हादसा हुआ है।