फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह बिकती रही, उसका बलात्कार भी होता रहा

Mon, 03 Jun 2013 09:13 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर युवती को झारखंड से दिल्ली लेकर आए लोगों ने उसे 45 हजार में बेच दिया। जिसने खरीदा, उसने खुद भी युवती की आबरू लूटी और साथियों के हवाले भी किया।
विज्ञापन


किसी तरह युवती उसके चुंगल से निकल भागी तो सेक्स रैकेट की सरगना गीता मौसी के हत्थे चढ़ गई। गीता मौसी ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया।

12 मई को उसे 45 हजार रुपये में हरिद्वार में रैकेट चलाने वाली सुनीता को एक सप्ताह के लिए बेच दिया।

पुलिस सोमवार को गीता मौसी को बदायूं से गिरफ्तार कर दोपहर को पूछताछ के लिए हरिद्वार लेकर आई। उम्मीद जताई जा रही कि पूछताछ में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पीड़ित युवती सात दिन के लिए 45 हजार रुपये में हरिद्वार भेजी गई थी।

साथ ही यह भी पता चला है कि जिस्मफरोशी के धंधे में कई मजबूर लड़कियों को झोंका गया है, जिसमें कई बड़े सफेदपोश शामिल हैं।

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने पत्रकारों को बताया कि 15 मई को लक्ष्मीनगर, दिल्ली निवासी युवती के साथ टिबड़ी (हरिद्वार) में सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि काम दिलाने के नाम पर युवती को झारखंड से दिल्ली लाया गया था। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने कई टीमें झारखंड, यूपी और दिल्ली तक भेजी।

पुलिस ने बताया कि करीब नौ माह पहले युवती को गिरिडीह, झारखंड से उसके गांव के ही परमेश्वर दास और राजेंद्र दास नौकरी और शादी कराने का झांसा देकर दिल्ली लेकर आए थे।

यहां उन्होंने उसको प्रदीप नाम के एक व्यक्ति को 45 हजार रुपये में बेच दिया। प्रदीप और उसके कई साथियों ने उसकी अस्मत लूटी। परेशान होकर युवती किसी तरह प्रदीप के चंगुल से भाग निकली।

भटकते-भटकते वह गीता मौसी (बदायूं, यूपी) हाल निवासी लक्ष्मी नगर, दिल्ली से मिली। दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाने वाली गीता मौसी ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया।

12 मई को उसे 45 हजार रुपये में हरिद्वार में रैकेट चलाने वाली सुनीता को एक सप्ताह के लिए बेच दिया।

पुलिस सोमवार को गीता मौसी को बदायूं से गिरफ्तार कर दोपहर को पूछताछ के लिए हरिद्वार लेकर आई। उम्मीद जताई जा रही कि पूछताछ में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालिका सुनीता (हरिद्वार), उसका पति राम कुमार और शाहदरा दिल्ली निवासी ललित के अलावा बलात्कार के पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती को धंधे के लिए एक सप्ताह के लिए 45 हजार रुपये में हरिद्वार लाया गया था। टिबड़ी के अलावा कई दूसरी जगह युवती की अस्मत लूटी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें