फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड एसआईआर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण, चैकिंग कर जांचे दस्तावेज

Fri, 25 Sep 2026 02:01 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर निर्वाचन विभाग ने जमीनी स्तर पर जांच तेज कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून के सारथी विहार पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और मतदाताओं से सीधे बातचीत कर अभियान का फीडबैक लिया।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत  देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सारथी विहार में सुपर चैकिंग के अंर्तगत स्थलीय निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं से बातचीत की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच में पाया कि बीएलओ, ईआरओ स्तर पर फार्म-7 का विधिवत निस्तारण किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने जुटे फील्ड स्टॉफ की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सभी बीएलओ पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  भाजपा में राज्यसभा प्रत्याशी के लिए मंडल संतुलन कसाैटी, आज बैठक, तीन नामों का पैनल चुना जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निवार्चन अधिकारी कहा कि आगामी 3 अक्टूबर को प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा उन्होंने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 3 अक्तूबर के बाद अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य चेक कर लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ अपूर्वा सिंह सहित बीएलओ एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें