फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा खाई युवती ने पुलिस को दो टूक धमकी

Sat, 02 Apr 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की  
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
प्यार में धोखा खाई युवती ने इंसाफ न मिलने पर खुदकुशी की चेतावनी दी है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ उसके प्रेमी ने न सिर्फ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि 20 हजार रुपये भी हड़प लिए। 
विज्ञापन


शनिवार को युवती ने पुलिस को साफ तौर पर कहा कि इंसाफ न मिला तो वह नहर में कूदकर जान दे देगी। युवती के तेवर देखकर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती फैक्ट्री में काम करती है। उसका जौरासी के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चार साल से साथ रहते आ रहे थे। युवती ने बताया कि प्रेमी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया हुआ था। साथ रहने के दौरान वह बीच-बीच में उससे रुपये भी लेता रहा। 
विज्ञापन


शादी करने को कहा तो पलट गया युवक
अब युवती ने उसे शादी करने को कहा तो वह पलट गया। युवती ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर युवती के परिजनों ने भी उससे शादी करने का आग्रह किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। 

थक हारकर युवती ने शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस अभी जांच ही कर रही है कि शनिवार को युवती फिर कोतवाली पहुंची और कहा कि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह नहर में कूदकर जान दे देगी। 
विज्ञापन


वहीं कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें