युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
- फोटो : फाइल फोटो
छोटी बहन की नौकरी के लिए दी गई साढ़े छह लाख की रकम वापस न मिलने से क्षुब्ध बड़ी बहन ने समझौता बैठक में ही जहर गटक लिया। युवती को ज्वालापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव गढ़मीरपुर की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही एक स्कूल में लिपिक के पद के लिए आवेदन किया था। स्कूल प्रबंधन ने उसे लिपिक के तौर पर नियुक्ति दे दी पर स्थायी नियुक्ति के नाम पर साढ़े छह लाख की रकम मांगी। युवती ने छह लाख रुपये दे दिए।
आरोप है कि जब स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई तब युवती ने अपनी रकम वापस देने को कहा। इसपर स्कूल प्रबंधन ने उसे नौकरी से हटा दिया। इसके बाद युवती और उसकी दो बहनों ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग, राज्यपाल और शासन से की। शिकायत होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को गांव में ही एक प्रभावशाली ग्रामीण के घर समझौता बैठक बुलाई।