फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम सक्रिय

Wed, 03 Apr 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में ईवीएम और वीवीपैट में कंडीडेट सेटिंग करते इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम की जांच की स्थिति, मतदान सामग्री की उपलब्धता, वोटर स्लिप और वोटर गाइड के वितरण की स्थिति सखी बूथों के निर्धारण आदि के संबंध में जानकारी मांगी। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिले में पांच जोनल व 51 सेक्टरों की लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम सक्रिय कर लिया गया है। इंजीनियरों की ओर से ईवीएम की जांच पूर्ण कर ली गई है तथा विधानसभा वार कंडीडेट सेटिंग का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है। वीडियो कांफ्रेेंसिंग में उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, वेबकास्टिंग के नोडल केके जोशी, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक गुंटी,  ईवीएम मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार, गोविंद राम, नेटवर्क इंजीनियर चंपक जोशी, माइक्रो इंजीनियर रजत पांडेय, ईडिस्ट्रक्ट मैनेजर तनुज रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा मौजूद थे। 
वीवीपैट में सिंबल और बैलेट यूनिट में कंडीडेट सेटिंग शुरू
चंपावत। लोकसभा चुनाव के लिए विकास भवन में ईसीआईएल (इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के इंजीनियरों की ओर से वीवीपैट में सिंबल तथा बैलेट यूनिट में कंडीडेट सेटिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस मर्तोलिया ने सिंबल लोडिंग एवं कंडीडेट सेटिंग के कार्य का जायजा लिया।  विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट एवं चंपावत की ईवीएम एवं वीवीपैट के लिए अलग अलग कमरों की व्यवस्था कर ईवीएम एवं वीवीपैट में कंडीडेट सेटिंग एवं सिंबल लोडिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंडीडेट सेटिंग एवं सिंबल लोडिंग के कार्य के लिए ईसीआईएल के इंजीनियरों को तैनात किया गया है। उन्होंने निर्वाचक नामावली के सत्यापन एवं पुनरीक्षण कार्य का भी जायजा लिया। कहा कि किसी भी मतदाता के नाम में त्रुटियां या अपूर्ण नाम प्रिंट हुआ हो तो उसका भलीभांति मिलान कर अंकित कर लें। इस अवसर पर एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, वेबकास्टिंग के नोडल केके जोशी, ईवीएम मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें