फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौमेल में टीकाकरण केंद्र बनाने को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चौमेल में 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग के लिए यहां के युवा मुखर हो गए हैं। युवाओं ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर क्षेत्र के युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवाओं ने शीघ्र यहां टीकाकरण केंद्र न बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर और असाड़ी महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चंपावत जिले के तीन ब्लॉकों में 18 से 44 वर्ष के युवाओं के लिए कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाकर टीके लगाए जा रहे हैं। बाराकोट में युवाओं के लिए टीकाकरण केंद्र न बनाकर यहां के युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इससे यहां के युवा अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
युवाओं ने प्रदर्शन कर बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा जीआईसी चौमेल को भी टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग की। ग्राम प्रधान का कहना है कि चौमेल में टीकाकरण केंद्र बनाए जाने से चामी, वल्सों, जमरेड़ी, जमाड़, चांचड़ी, सुतेड़ा, लीदू, सिमैला, मौलानी, ध्याड़ी, खेती, काकड़ी, चमरौली, गंगाली, मऊ, सील, बरूडी, सलान, कामाज्यूला, छंदा, खकोड़ा, दयारतोली, आगर व लोहाघाट ब्लॉक के छतोली, ल्यूनघर, सिरतोली, मंगोली आदि गांवों के युवाओं को काफी राहत मिलेगी। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान प्रकाश महर, नवीन पाठक, मनोज कुमार, प्रेम राम, निलाप सिंह, कुलदीप फर्त्याल, विजय सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह, आशा बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें