फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युथ कांग्रेस का स्थापना दिवस पर युकांइयों, केक काट मिठाई बांटी

विज्ञापन
बस्तिया राउमावि में पौधा लगाते युथ कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन का 59 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शिवम गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तिया में बच्चों के साथ केक काटकर मिठाई बांटी।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर शारदा चुंगी कॉलोनी के निर्धन श्रवण कुमार को 5100 रुपये की आर्थिक मदद और राशन भेंट किया। थ्वालखेड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. बेनीराम के पुत्र बृजमोहन जोशी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष नवीन पांडेय, जिला महासचिव नीरज मिश्रा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, कादिर अली, छात्र संघ अध्यक्ष सूरज कुमार, सचिव जगजोत सिंह गांधी, मनोज कुमार, गुलशन वर्मा, श्याम कोहली, भीम सिंह, स्वामी सत्यानंद, शावेज अंसारी, पूर्व प्रधान हरीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें