लोहाघाट ब्लॉक की दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता में ललिता, कमल और ज्योति व्यक्तिगत चैंपियन बने। जीआईसी पुलहिंडोला खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताओं का समापन प्रधानाचार्य सुधाकर तिवारी ने किया।
लोहाघाट ब्लॉक के खेल समन्वयक जीवन राय की देखरेख में हुई सीनियर वर्ग बालकों की 800 मीटर दौड़ में पंकज चिल्कोटी, सुनील धामी, लक्ष्मण राम, बालिकाओं में ज्योति, कमला, बबीता, 1500 मीटर में ललिता, शिवानी, मनीषा, ऊंची कूद जूनियर वर्ग में अंकित कुमार, रवींद्र चंद, कमल राम, 200 मीटर जूनियर में कमल, पीयूष, विक्रम, बालिकाओं में अंजलि, उषा, मानसी पहले तीन स्थानों पर रहे।
बालिका जूनियर वर्ग में जीजीआईसी लोहाघाट की ललिता बिष्ट, बालक वर्ग में जीआईसी किमतोली के कमल मेहरा, सीनियर बालिका में जीजीआईसी लोहाघाट की ज्योति खर्कवाल को व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया।
जीवन मेहता और प्रमोद पाटनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मंजू अधिकारी, निर्मला भट्ट, जया जोशी, हेमंती भट्ट, सावित्री ढेक, कविता मेहता, ममता बिष्ट, चंद्रा पांडेय, सरिता पाठक, हिमानी बिष्ट, मीना पांडेय, शोभा पांडेय, गोविंद मेहता, नरेंद्र अधिकारी, दीप जोशी, जीवन कलौनी, मोहन राय, प्रदीप ढेक, राजेश गुप्ता आदि ने सहयोग किया।