राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। बारिश के चलते प्रतियोगिताओं में कुछ समय के लिए व्यवधान आया लेकिन छात्र छात्राओं का उत्साह देखने लायक था।
बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि अद्वैत आश्रम मायावती के अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानंद जी महाराज और विशिष्ट अतिथि ऋषेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
छात्रों की गोला फेंक में धीरज सिंह, मोहित बोरा, बलवंत सिंह, छात्राओं में रेखा थापा, डॉली बोहरा, सुनीता, ऊंची कूद में कमला भट्ट, सीमा परध्यानी, पूजा बिष्ट, 100 मीटर दौड़ में कमला भट्ट, नेहा भट्ट, डॉली बोहरा, 200 मीटर में कमला भट्ट, प्रिया, नेहा भट्ट, छात्रों की 3000 मीटर दौड़ में जीवन बिष्ट, मदन महर, मनोज अधिकारी, 5000 मीटर में नीरज कुमार, जीवन बिष्ट, जीत राम क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार गुरुरानी की अध्यक्षता और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. तौफिक अहमद की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेटों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। निर्णायकों में डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. रितु मित्तल, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ. विमला देवी, डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. रूचिर जोशी, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. रामधन नौटियाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुमन पांडेय, नीमा, मीना, चंद्रा जोशी, भावना पाडेय, कुसुमलता आदि ने सहयोग किया।