फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बनी सिगरेट के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने नेपाल में निर्मित खुकरी ब्रांड सिगरेट की छह पेटियों के साथ एक युवक को पकड़ा। आरोपी को बरामद हुईं सिगरेटों और वाहन समेत कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार देर रात एसआई मोहन भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने ककरालीगेट के पास चेकिंग के दौरान चंपावत की ओर जा रही पिकअप से सिगरेट बरामद की। आरोपी अमोड़ी निवासी नवीन सिंह बिष्ट को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। उसके खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें