फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने आरजीबीईएल कंपनी से वसूला 71 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में च्यूरानी लीसाडिपो के पास इस तरह सीधे आरक्षित वन में मल - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सड़क कटान का मलबा मनमाने तरीके से वन आरक्षित क्षेत्र में फेंकने पर वन विभाग ने आरजीबीईएल कंपनी से 71 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। कंपनी पर अब तक 10 बार जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन

काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि पिथौरागढ़ मार्ग पर रेंज के अंतर्गत च्यूरानी और लीसा डिपो के पास आरजीबीईएल कंपनी की ओर से सड़क कटान का कार्य किया जा रहा है। कंपनी मनमाने तरीके से सड़क कटान के दौरान इकट्ठा हुआ मलबा आरक्षित वन क्षेत्र में डाल रही थी जिससे पेड़ पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है।
कंपनी को बार-बार चेतावनी दी गई लेकिन वह मलबा डालने से बाज नहीं आई। वन संपदा को हुए नुकसान के एवज में आरजीबीईएल कंपनी से 71 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इससे पूर्व अक्तूबर में भी मनमाने तरीके से मलबा डालने पर इसी कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अभी तक करीब 10 बार जुर्माना लगाकर पांच लाख रुपये से अधिक राशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें