फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
बनबसा बंगाली कालोनी में मास्क बांटती पीएलवी सदस्य। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने एक युवक को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 200 ग्राम चरस मिली है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली की एक युवक संदिग्ध सामान लेकर पूर्णागिरि मार्ग से टनकपुर की ओर आ रहा है। पुलिस ने ककरालीगेट के पास युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़ा गया युवक टनकपुर के गैंड़ाखाली गांव का निवासी किशोर सिंह है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें