गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य और पशु क्रूरता के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और हिंदू संगठनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बनबसा में एक युवक को गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य और पशु क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी तरह का बवाल नहीं हुआ। यह घटना पांच अगस्त की देर रात्रि की बताई जा रही है। हिंदूवादी संगठनों ने बीते दिवस थाने पहुंचकर युवक पर गोवंशीय पशु के साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।
पुलिस ने जांच के बाद सबूत जुटाए और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मीना बाजार निवासी सोहेल खान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।