फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति प्रक्रिया बाधित कराने की साजिश रच रही है कांग्रेस: जोशी

Thu, 02 Mar 2023 08:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में पत्रकार वार्ता करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी के उत्तराखंड वापस आने से पार्टी संगठन, सरकार और प्रदेश के लोगों को लाभ होगा। बृहस्पतिवार को यहां पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता कोश्यारी का अनुभव और मार्गदर्शन प्रदेश के विकास में काम आएगा।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नियुक्ति प्रक्रिया को बाधित करने की साजिश रच रही है। इसके लिए वह सीबीआई जांच की मांग से लेकर नौजवानों को भड़का रही है।
विज्ञापन




जोशी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और यूकेएसएससी व यूपीएससी की साख की बहाली के लिए असरकारक कदम उठा रही है। दावा किया कि सात हजार पदों पर युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी है। अगले एक साल में 20 हजार और नियुक्तियां पारदर्शिता के साथ दी जाएंगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। कोरोना महामारी से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था का असर भारत पर भी पड़ा है। इस कारण कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। वार्ता के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत और हरीश पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें