फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विकास के मुद्दे पर युवा, बुजुर्गों ने किया मतदान

Thu, 24 Jul 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में मतदान के लिए खासा उत्साह देखा गया। बुजुर्गों ने विकास के मुद्दे पर मतदान करने की बात कही। युवाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए मतदान किया।
विज्ञापन


इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर काफी खुशी हो रही है। उन्होंने अच्छी शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को लेकर मतदान किया। अभिनव राय, नव मतदाता रायनगर चौड़ी, लोहाघाट
सुंई खैसकांडे के 75 वर्षीय कमलापति का कहना है कि वह पंचायत, विधानसभा, लोकसभा सभी चुनावों में वोट देते आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनका दिया गया एक वोट अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनना चाहिए।
विज्ञापन




कोलीढेक की 96 वर्षीय अनवरी बेगम का कहना है कि लोकतंत्र में मतदान का काफी महत्व है। व्यक्ति का एक एक वोट काफी महत्वपूर्ण होता है। उनका प्रयास रहता है कि वह प्रत्येक चुनाव में मतदान करें। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपना मतदान किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें