फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छीनीगोठ में स्कूली बच्चों को वनाग्नि रोकने के लिए जागरूक किया

Mon, 28 Apr 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डायट लोहाघाट की ओर से राउमा स्कूल छीनीगोठ में वनाग्नि निरोधक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें फॉरेस्ट फायर अवेयरनेस क्विज का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों को वनाग्नि रोकने के लिए जागरुक किया गया। सोमवार को प्रधानाध्यापक बेचन यादव की अध्यक्षता और शिक्षक त्रिलोचन जोशी के संचालन में कार्यक्रम हुआ। शिक्षक जोशी ने गर्मी के दिनों में वनों में लगने वाली आग से होने वाले घातक परिणामों के बारे में बताया। वन दरोगा रविकुमार ने वनों को आग से बचाने के लिए जागरूक किया। शिक्षक पवन कुमार और दिग्भूषण गोस्वामी ने बच्चों से जागरूकता संबंधित पोस्टर बनवाए। इस मौके पर हिमानी बिष्ट, मनीषा ठकुरी, वन दरोगा चंद्रशेखर सकलानी, ओम प्रकाश, बसंती देवी, जीवन कुमार, शिक्षक संजय कुमार, पल्लव जोशी, पवन कुमार, ओम प्रकाश, उमेश भट्ट, भोजन माता रेखा देवी, बसंती देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें