लोहाघाट (चंपावत)। बिशंग के टांण खेल मैदान में जय मां कडाई सीजन फर्स्ट फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में महरा इलेवन ने देव इलेवन टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ने के लिए आयोजकों की सराहना की। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में महरा इलेवन ने देव इलेवन को 3-0 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। महरा इलेवन टीम के प्रियांशु, अभिषेक, अजय ने एक-एक गोल दागे। रेफरी दीपक महर, सार्थक फर्त्याल, कपिल मुरारी रहे। आयोजक समिति की ओर से करन महरा, सुनील महरा, आयुष महरा, दीपांशु महरा, मोहित सिंह, ऋतेश सिंह आदि थे। संवाद