चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खिलाड़ी योजना के लिए ब्लॉक स्तरीय बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ से 14 वर्ष तक के 77 बालकों ने हिस्सा लिया।
जिला मुख्यालय गौरालचौड़ मैदान में बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ से नौ आयु वर्ग के 12, नौ से 10 के 13, 10 से 11 के 13, 11 से 12 के 12, 12 से 13 के 13, 13 से 14 आयु वर्ग के 14 प्रतिभागी शामिल रहे। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 30 मीटर दौड़, कूद, बैंड एंड रीच, बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। निर्णायक की भूमिका में खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, नंदू राम, हरीश पांडे, कमल गहतोड़ी, रुद्र सिंह बोहरा, ललित जोशी ने निभाई।