लोहाघाट में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते जि
लोहाघाट (चंपावत)। जिला आयुर्वेदिक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय योग पोज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अभिषेक, भव्या, प्रियांशु प्रथम रहे।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. आनंद सिंह गुंसाई के निर्देशन में नोडल अधिकारी डाॅ. सुधाकर गंगवार ने योग शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट में हुई जिला स्तरीय योग पोज प्रतियोगिता में अभिषेक पाटनी ने पहला, भव्या अधिकारी ने दूसरा, प्रियांशु बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कार बांटे। आयोजन में डाॅ. धीरज रावत, डाॅ. भाष्कर मेंहदीरत्ता, उमा आदि ने सहयोग किया। संवाद