टनकपुर (चंपावत)। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए 8 से 14 वर्ष बालक वर्ग में नगर पालिका क्षेत्र के 40 बालकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक आयु वर्ग में पांच-पांच बालकों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा जो चंपावत में कराया जाना है। इस दौरान प्रधानाचार्य जीआईसी हरीश चंद्र पाठक, गौरव खोलिया, ललित मोहन कुंवर, रचित बल्दिया, ललित मोहन भट्ट, चंद्र सिंह खोलिया, कल्पना आर्य, ममता बिष्ट, नवल किशोर तिवारी, कमलेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद