फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि, अमोड़ी पहुंचे सेमीफाइनल में

Mon, 07 Apr 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के खटोली आनंदपुरी में मां भगवती क्रिकेट टूर्नांमेंट में पूर्णागिरि इलेवन और अमोड़ी इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र बुड़ाठी ने बताया कि पहला मैच पचनई इलेवन और पूर्णागिरि इलेवन के बीच खेला गया। इसमें पूर्णागिरि इलेवन ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 133 रन बनाए। जवाब में पचनई इलेवन 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विक्की सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच पचनई इलेवन और अमोड़ी इलेवन के बीच खेला गया। इसमें अमोड़ी इलेवन ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में पचनई इलेवन 80 रन बना सकी। मैच में महेंद्र भट्ट को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में हिमांशु सिंह और अमित सिंह रहे। इस दौरान कमेटी के दिनेश सिंह, रोहित सिंह, रमेश सिंह, बबलू सिंह, हीरा सिंह, नंदन सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें